कलयुग की 10 बातें जो आपको अवश्य जाना चाहिए ! mantukumarbali2004, September 30, 2023 कलयुग की 10 बातें जो आपको अवश्य जाना चाहिए ! कलयुग की 10 बातें – सनातन धर्म के अनुसार चार युग का वणर्न किया गया (सतयुग, त्रेतायुग, द्वापरयुग, कलयुग ) हैं और इस समय कलयुग चल हि रहा है, जो कि अंतिम युग है। इससे पहले तीन युग बीत चुके हैं जिनमें पहला सतयुग था, जिसमें मत्स्य, हयग्रीव, कूर्म, वराह और नृसिंह ने अवतार लिया था। इसके बाद दुसरा त्रेता युग हुआ जिसमें श्रीराम का जन्म हुआ था । इसके बाद द्वापर युग आया, जिसमें भगवान कृष्ण का जन्म हुआ। अब कलयुग में भगवान कल्कि अवतार लेंगे। हिंदू धर्म के ज्योतिष और पौराणिक ग्रंथों के अनुसार कलयुग के बारे में कई बातें लिखी गई हैं, जो उनमें से आज हम आपको कलयुग के बारे में 10 बातें बताने जा रहे हैं, इस (article) के माध्यम से तो आइये अब हम जानते है – कलयुग की 10 बातें (Kalyug Ki 10 Baatein) (1.) कलयुग में अधार्मिक (विधर्मी) और असंस्कारी लोग सत्ता हासिल कर लेंगे और जो जनता की सेवा और सुरक्षा करने में असफल हो जायेंगे, वे केवल जनता का धन लूटेंगे। और वे राजा के भेष में म्लेच्छ होंगे। जनता उनसे त्रस्त होगी, यह जनता का शोषण होगा और वह जनता को उत्पीड़ित करेंगे, अंततः सभी लोग नष्ट हो जायेंगे। (2.) कलयुग में हर कोई मनुष्य न तो धर्म का पालन करेगा और न ही धार्मिक पुस्तकों ग्रंथ का आदर करेगा, और उसका आचरण नष्ट हो जाएगा, कोई भी मनुष्य वेदों का पालन नहीं करेगा। सभी में धर्म, स्वच्छता, सत्यता, स्मृति की कमी हो जायेगी। (3.) केवल अमीर व्यक्ति को ही सम्मान और इजत मिलेगा और वह सर्वश्रेष्ठ माना जाएगा, अमीर व्यक्ति ही सब कुछ नियंत्रित करने में सक्षम होगा और न्यायपालिका और नेता अमीर लोगों के सामने समानता असहाय इजत होंगे। (4.) कलयुग में विवाह की पवित्रता का कोई महत्व नहीं रह जाएगा, यह महज एक समझौता बनकर रह जाएगा, व्यक्ति अपने जीवन साथी को धोखा देगा। स्त्रियाँ उसी के पास रहना पसंद करेगे जिसके पास अधिक धन तौलत होंगे ! और जैसे-जैसे प्यार खत्म होगा, मतलब के लिए हर कोई एक-दूसरे के साथ हो जाएगा। (5.) कलयुग में ब्राह्मण भी केवल नाम के ही रह जायेंगे, ब्राह्मण को कोई ब्राह्मण नहीं माने गा ! और मनुष्य केवल अपने धन कमाने के लक्ष्य को लेकर जियेंगे और प्राप्त किये जाने वाले कर्मों को सब भुल जाये गे ! और लक्ष्यों पर कोई ध्यान नहीं देंगे। उनमें छल कपट की भावना भी बहुत अधिक होगी। (6.) पाखण्डी, चालबाज, झूठ बोलने वाले विद्वान माने जायेंगे और उसी ब्यक्ति को लोग इजत देगे तथा सुसंस्कृत एवं सम्माननीय लोगों की कोई सम्मान नहीं देगा। कपलि लोग ऊंचे स्वर बोलेंगे और सभ्य और संस्कारी लोग हमेशा परेशान रहेंगे । (7.) हर किसी ब्यक्ति में चिंता का स्तर बहुत अधिक ज्यादा बढ़ जाएगा, जिसके कारण कई तरह की मानसिक बीमारियाँ होंगे इंसान को घेर लेंगी। ख़ुशी और उत्साह सब खत्म हो जाएगा और व्यक्ति की उम्र में भी बहुत कम होने लगेगी। (8. ) लोग मंदिरों में जाना पसंद नहीं करेंगे और सभी धर्म का पालन करना बंद कर देंगे । धार्मिक स्थानों पर जाना बंद कर देंगे और लोग धर्म को भुल जाये गे ! नदी-तालाबों और पहाड़ों पर स्थान की तरह जायेंगे। (9.) कलयुग में मनुष्यों के कारण मौसम पर भी असर पड़ेगा, समय –समय से बारिश नहीं होगी, सूखा रहेगा, अनिश्चित समय पर बारिश होगी, गर्मी असहनीय हो जाएगी। कलयुग के अंत में अम्लीय वर्षा भी प्रारंभ हो जाएगी, जिससे सारी फसलें नष्ट हो जाएंगी और मनुष्य के उपर बहुत बड़ा आदमखोर बन जाएंगे। (10.) अपराध बहुत हो जायेंगे, लोग सत्ता, पैसा पाने के लिए हत्या करना शुरू कर देंगे और लोग असत्य वचन का भी समर्थन करेंगे। अहंकार चरम पर होगा, लोग छोटी-छोटी बातों पर क्रोधित हो जाएंगे और संपत्ति के लिए भाई-भाई के बारे में नहीं सोचेंगे समझे गे । Blog